Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

घाटाल के स्कूल में मिड-डे-मील मद में अनियमितता, विवाह भोज का खर्च पोर्टल पर दर्ज

विद्यालय परिसर में बड़े पंडाल के बीच विवाह समारोह जारी था। सोमवार को सभी छात्रों और शिक्षकों को विवाह-भोज में आमंत्रित किया गया था। उस दिन विद्यालय में मिड–डे–मील तैयार ही नहीं हुआ। इसके बावजूद स्कूल ने पोर्टल पर यह दिखाया कि 182 में से 155 छात्रों ने मिड–डे–मील ग्रहण किया।

26 Nov 2025

घाटाल के स्कूल में मिड-डे-मील मद में अनियमितता, विवाह भोज का खर्च पोर्टल पर दर्ज

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल स्थित बन हरिसंहपुर प्रमोद दासगुप्ता विद्यापीठ में मिड–डे–मील मद में अनियमितता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में तीन दिन से चल रहे एक विवाह समारोह में छात्रों को भोजन कराया गया, लेकिन उसकी लागत सरकारी मिड–डे–मील पोर्टल में दर्ज कर दी गई।

विद्यालय परिसर में बड़े पंडाल के बीच विवाह समारोह जारी था। सोमवार को सभी छात्रों और शिक्षकों को विवाह-भोज में आमंत्रित किया गया था। उस दिन विद्यालय में मिड–डे–मील तैयार ही नहीं हुआ। इसके बावजूद स्कूल ने पोर्टल पर यह दिखाया कि 182 में से 155 छात्रों ने मिड–डे–मील ग्रहण किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन समिति में सत्ताधारी दल से जुड़े लोग हैं। विवाह समारोह के चलते कई दिनों से शिक्षण कार्य बाधित रहा है। मंगलवार को भी डे-स्कूल की जगह सुबह का स्कूल कर छात्रों को घर भेज दिया गया। परीक्षाओं के ठीक पहले इस प्रकार की शोरगुल भरी गतिविधि को लेकर अभिभावकों में नाराज़गी है।

मामले में जब प्रधानाध्यापक रूपम राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “अतिथिभोज नामक विशेष व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति छात्रों को भोजन करा सकता है। यह उसी श्रेणी में आता है।’’ लेकिन मिड–डे–मील खाते में खर्च दिखाने के सवाल पर उनका कहना था—“खर्च दिखाया गया है, पर वह राशि हम निकालेंगे नहीं, वापस कर देंगे।’’

कई अन्य विद्यालय प्रमुखों का कहना है कि तिथिभोज कार्यक्रम के तहत भोजन कराया जा सकता है, लेकिन उसका हिसाब सरकारी मिड–डे–मील पोर्टल में दर्ज नहीं किया जाता। इसके लिए अलग फॉर्मेट होता है, क्योंकि उसी आधार पर सरकारी वितरण राशि तय होती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रात में विद्यालय परिसर में मिड–डे–मील से संबंधित हिसाब-किताब तैयार करते देख लोगों ने आपत्ति जताई थी। अब विवाह-भोज के खर्च को मिड–डे–मील खाते में दिखाने से विद्यालय प्रबंधन एक बार फिर विवादों में घिर गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घाटाल के स्कूल में मिड-डे-मील मद में अनियमितता, विवाह भोज का
विद्यालय परिसर में बड़े पंडाल के बीच विवाह समारोह जारी था। सोमवार को सभी छात्रों और शिक्षकों को विवाह-भोज में आमंत्रित किया गया था। उस दिन विद्यालय में मिड–डे–म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News